देवघर (शहर परिक्रमा)

स्विमिंग स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए देवघर की टीम टाटा रवाना


देवघर: जमशेदपुर में 12 से 13 जुलाई 2025 तक चलने वाले स्विमिंग स्टेट चैंपियनशिप के लिए देवघर की टीम टाटा रवाना हुई।

टीम इस प्रकार है-
सौम्या भारद्वाज, श्रद्धा सुमन, मानवी कुमारी, नायरा वाजपेई, अनुराग कुमार, सचिन कुमार, शुभम कुमार, वंश कुमार, मानव कुमार, अंशुमान कुमार।

कोच के रूप में सुधाकर चौधरी, प्रवीर राय फिजियो में रोहित रंजन, विकास वाजपेई। जबकि टीम मैनेजर में नवीन शर्मा और कृष्ण कुमार का चयन किया गया है। रवाना होने से पूर्व हरि किशोर सिंह द्वारा सभी बच्चों को जर्सी दिया गया।


जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा और जिला स्विमिंग संघ के अध्यक्ष सुरेशा नन्द झा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने काफी मेहनत किया है और यकीनन खिलाड़ी अच्छा करेंगे और सभी खिलाड़ियों को जीत का शुभकामना दिया।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने कहा कि पिछले साल भी देवघर की झोली में 3 मेडल आया था। हालांकि कुछ मेडल गलती के कारण नहीं आ पाया था। इस बार वो गलती न दोहराए तो और भी ज्यादा मेडल आने की संभावना है। सीमित संसाधनों में जिस तरह स्विमिंग शार्क एकेडमी द्वारा खिलाड़ियों को अभ्यास कराया जाता हैं वो काबिले तारीफ है। सभी अच्छा खेलें खेल संघ का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।
इसके साथ ही स्विमिंग संघ के सचिव गोपा पाठक, कोषाध्यक्ष चन्दना झा, आजाद पाठक, मुन्ना पासवान ने भी टीम को जीत के लिए शुभकामना दिया।