देवघर (शहर परिक्रमा)

नसबंदी हेतु पकडे गए आवारा कुत्ते

देवघर: आवारा कुत्तों पर कार्य कर रहे नगर निगम द्वारा चयनित एजेंसी स्नेह एनिमल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर निगम के नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त एवं नगर मिशन प्रबंधक के  देखरेख में दुर्गाबाड़ी रोड, विलियम्स टाउन क्षेत्र में आवारा कुत्तों के पकड़े जाने हेतु विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एजेंसी  की टीम ने सुरक्षा उपायों के साथ कई आवारा कुत्तों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर नगर निगम के पशु आश्रय वाहन में रख कर आगे की प्रक्रिया के लिए डॉक्टरों की टीम के पास ले जाया गया।


   डॉक्टर की टीम कुत्तों की नसबंदी कर 15 दिनों तक अपने निगरानी में रखेंगे तत्पश्चात उनको जिस स्थान से उठाया गया है उसी स्थान पर वापस छोड़ जाएगा।
    आवारा कुत्तों की जनसंख्या नियंत्रण करने के लिए नगर निगम के द्वारा यह प्रयास जारी है।
     इस अभियान में नगर निगम के अधिकारी, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु नियंत्रण टीम एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित थे।