नेक्सोटेल ग्रुप ऑफ होटल्स के तहत नई व्यवस्थाओं के साथ होटल शांति निकेतन और इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट
देवघर: आज दिनांक 11.07.25 को नेक्सोटेल ग्रुप ऑफ होटल्स के तहत सुभाष चौक स्थित होटल शांति निकेतन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया।
नेक्सोटेल ग्रुप ऑफ होटल्स
Nexottel भारत की एक हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कंपनी है, जो देशभर के होटल्स और रिसॉर्ट्स को संचालन, विपणन और ब्रांडिंग में विशेषज्ञ समाधान प्रदान करती है। वर्तमान में महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे 5 राज्यों में नेक्सोटेल के होटल्स कार्यरत हैं। होटल शांति निकेतन नेक्सोटेल का 58वां आउटलेट है। झारखण्ड का यह पहला आउटलेट है।

इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट
होटल शांति निकेतन में स्थित इंडियन स्पाइस रेस्टोरेंट एक मल्टीकुज़ीन रेस्टोरेंट है, जहाँ भारतीय, चीनी, तंदूरी, फास्ट फूड सहित विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध हैं। इसके साथ ही शुद्ध शाकाहारी और जैन भोजन की भी विशेष सुविधा प्रदान की गई है।
होटल में सुविधाएँ
होटल के MD शुवेंद्रु मिश्रा ने बताया कि होटल शांति निकेतन में कुल 48 कमरे हैं। यहाँ 3 बैंक्वेट हॉल और एक सुंदर लॉन की सुविधा भी उपलब्ध है, जो शादियों और विभिन्न पारिवारिक आयोजनों के लिए उपयुक्त हैं। बैंक्वेट हॉल की क्षमता क्रमशः 200, 180 और 100 लोगों की है। यहाँ शादी-विवाह एवं अन्य फंक्शन व्यवस्थित ढंग से आयोजित किए जा सकते हैं। वहीं यह क्षेत्र का पहला शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट है, जहाँ जैन भोजन की भी उत्तम व्यवस्था है।
आज प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. रंजीत कुमार, संस्थापकगण शिवेंदु मिश्रा और सौरव मित्रा, एजीएम तुंगनाथ तिवारी, जीएम अभिजीत बसु इत्यादि उपस्थित थे।


