दुमका (शहर परिक्रमा)

31 जुलाई तक बकाए का भुगतान नहीं होने पर काम नहीं करेंगे संवेदक और कर्मचारी

दुमका: दुमका शहरी जलापूर्ति योजना का संचालन एवं संपोषण (O&M) कार्य का विगत 4 माह से भुगतान बकाया रहने के कारण संवेदक अशोक कुमार राउत तथा उनके अधीनस्थ कर्मचारियों ने 31 जुलाई 2025 तक का समय देते हुए एक ज्ञापन नगर परिषद् दुमका के कार्यपालक पदाधिकारी शुतांषु खालको को देते हुए कहा कि अगर 31 जुलाई तक बकाया भुगतान नहीं किया गया तो हम सभी कर्मचारी काम पर नहीं जाएंगे।

संवेदक अशोक कुमार राउत का कहना है कि अगर कर्मचारी काम पर नहीं आएंगे तो शहरी जलापूर्ति ठप हो जाएगी।जिससे दुमका के नगरवासियों को काफी कठिनाई होगी। साथ ही सभी जल उपभोक्ताओं से भी निवेदन किया कि सभी जलकर नगर परिषद् को जमा करें ताकि कर्मचारियों का भुगतान किया जा सके और निर्बाध रूप से पेयजल की व्यवस्था आपके घरों तक पहुंचती रहे।उक्त आवेदन पत्र की प्रतिलिपि दुमका के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद सांसद नलीन सोरेन, स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक विधायक बसंत सोरेन और उपायुक्त दुमका को दिया।

आवेदनकर्ताओं में संवेदक अशोक कुमार राउत के साथ उनके अधिनस्थ कर्मचारियों में विमल मंडल, विनय कुमार,आनंद कुमार गोप, विनोद मंडल,सीताराम महता, कामदेव मिर्धा,समीर चौधरी,विवेक कुमार,महावीर मंडल,अजय मंडल, राहुल महता,नितिन कुमार,विशाल कुमार,अजीत मंडल,सुनील महता उपस्थित थे।

संवाददाता:- आलोक रंजन