देवघर (शहर परिक्रमा)

10 वर्षों से कांवरियों की सेवा कर रहा ‘नंदी बम सेवा शिविर’

देवघर: भूतबंगला, खिजुरिया अवस्थित नंदी बम सेवा शिविर पिछले 10 वर्षों से कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा पुरे तन मन धन से, अपने 70 सहायकों के साथ कर रहा है। पुरे श्रावण मास चलने वाले इस शिविर में कांवरियों के लिए फलाहार, भोजन, मालिस, चाय, शरबत के साथ रात्रि विश्राम की भी व्यवस्था होती है। वहीं शुबह और शाम में आरती के बाद आलू का हलवा, मखाना, बादाम इत्यादि प्रसाद के रूप में वितरण किया जाता है।

     बलिया, उत्तर प्रदेश के रहने वाले नंदी बम सेवा शिविर के संस्थापक सह संचालक संजय कुमार पाण्डेय बताते हैं कि 2015 से पूर्व मैं स्वयं कांवर लेकर पैदल बाबा के दरबार आता था। इसी दौरान कांवरियों की तकलीफ देखकर उनके सेवा का विचार मन में आया। उसके बाद 2015 से लगातार सेवा शिविर लगाकर कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा कर रहा हूं।

      उन्होंने आगे बताया कि इस शिविर में 70 सेवाभावी सदस्य सेवा में तत्पर हैं जिनके द्वारा अन्य सेवाओं के साथ प्रतिदिन लगभग 2000 कँवरियों के लिए भोजन बनाया और वितरण किया जाता है। इस दौरान श्रद्धालुओं को भोजन करते देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे स्वयं भोलेनाथ प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
    मौके पर शत्रुघ्न प्रसाद वर्मा, शंकर तिवारी, अजय पाण्डेय, शशिदेव सिंह, गोलू वर्मा हरिद्वार, शुभम, प्रतिक, प्रशांत इत्यादि प्रमुख रूप से सेवा कार्य में लगे हुए हैं।