रेडक्रॉस के सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ हो चुका है जिसमें देश विदेश से श्रद्धालु 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जलार्पण हेतु बाबा बैद्यनाथ की नगरी में पधारते हैं और इन देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा की नगरी में किसी प्रकार की असुविधा या परेशानी का सामना न करना पड़े इस हेतु जिला प्रशाशन सहित देवघर की विभिन्न सामाजिक संगठन दिन रात प्रयासरत रहते हैं इसी क्रम में राजकीय श्रावणी मेला के प्रथम सोमवारी के पूर्व संध्या पर नेहरू पार्क में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी का निशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ उपविकास आयुक्त देवघर पीयूष सिन्हा, रेडक्रॉस उपाध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सारवां रजनीश कुमार, रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, राकेश कर्महे, देवनन्दन झा, उमा छावछरिया, विजय प्रताप सनातन द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पौधा प्रदान कर किया गया।

मौके पर जानकारी देते हुए रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल ने बताया कि इस एक माह तक चलने वाले निःशुल्क सेवा शिविर में श्रद्धालुओं को पेयजल, शरबत, फलाहार, सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी।
इस दौरान रेडक्रॉस चेयरमैन जीतेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकारिणी सदस्य मयंक राय, सुरेश शाह, सुरेशानंद झा, अभिषेक नेवर, राकेश कर्महे, उमा छावछरिया, देवनन्दन झा, विजय प्रताप सनातन, आजीवन सदस्य राजू वर्मा, प्रियांशी जायसवाल, ज्योति जायसवाल, ज्योति कुमारी, राकेश सिंघानिया,कृष्णव नेवर, अभिजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

