देवघर (शहर परिक्रमा)

सैल्युट तिरंगा द्वारा निःशुल्क काँवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन

देवघर: 13 जुलाई 2025 को जलसार पार्क के निकट विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों को सेवा देने हेतु सैल्यूट तिरंगा, झारखंड द्वारा मासव्यापी निःशुल्क सेवा का उद्घाटन किया गया। शिविर का उद्घाटन सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रंजन चौधरी के द्वारा फिता काटकर किया गया।


    मौके पर रंजन चौधरी ने कहा कि इस शिविर मे निःशुल्क फर्स्ट एड, फिजियोथेरेपी, शुद्ध पेयजल, गर्म जल, नींबू चाय, नींबू शर्बत, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक, हलवा, खीर, पुडी, दूध अल्पाहार एवं रात्रि भोजन की व्यवस्था रहेगी।
    उन्होंने आगे कहा कि सैल्यूट तिरंगा परिवार सभी कांवरिया बम से करबद्ध प्रार्थना करता है कि यदि आप भी श्रावणी मेला मे बाबा को जलाभिषेक करने देवघर आ रहे है तो कृप्या कर सैल्यूट तिरंगा झारखंड के कांवरिया सेवा शिविर मे अवश्य पधारकर हमसबों को बम सेवा का सुअवसर प्रदान करें।
    मौके पर राष्ट्रीय सचिव विजया सिंह बबली, झारखंड प्रदेश प्रवक्ता बिनोद कुमार रवानी, प्रदेश महामंत्री मनीष चौधरी, देवघर जिलाध्यक्ष उत्तम शाह, जिला महामंत्री विनय कुमार तिवारी, चुन्ना सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष फूल जोशी, बोकारो जिलाध्यक्ष अमीत कुमार दास, देवघर महिला जिलाअध्यक्ष संध्या कुमारी, आशिष चौधरी, निशान्त तिवारी, देव कुमार, गीता देवी,  सन्येन्द्र सिंह, अलका सोनी, मुकेश चौधरी, कुसुम सिंह, मौसमी मुखर्जी, आशा झा, सत्येन्द्र सिंह,माया केशरी, प्रेमलता वर्णवाल, लक्ष्मी देवी, उमिता वर्णवाल गौरी कौर, बबलु मित्रा, गुड्डू बंका आदि उपस्थित थे।