पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन मुस्तैद
राजकीय श्रावणी मेला 2025 के मद्देनजर आज दिनांक 13.07.2025 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने श्रावण मास की पहली सोमवारी को लेकर की गई तैयारियों व सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने शीघ्र दर्शनम, वाकी टॉकी, श्रद्धालुओं को मिल रही सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था, कांवरियां पथ, उपस्थिति ऐप की उपयोगिता, आईएमसीआर, यातायात व्यवस्था, ड्रॉप गेट, पुलिस पेट्रोलिंग आदि अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। है। इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला को लेकर कोई भी समस्या आ रही है, तो आपसी समन्वय स्थापित करते हुए उक्त समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।

उपायुक्त ने कांवरिया पथ पर उचित प्रबंध सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया…

