देवघर (शहर परिक्रमा)

राष्ट्रीय सूड़ी समाज निःशुल्क सेवा शिविर का हुआ उद्घाटन

देवघर: आज 14 जुलाई सावन की पहली सोमवारी को राष्ट्रीय सूड़ी समाज द्वारा आयोजित निशुल्क सेवा शिविर का उद्घाटन धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सूड़ी समाज के प्रमुख लोग और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
    मौके पर बताया गया कि शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं जिनमें परामर्श, जांच और दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा, भक्तों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं भी प्रदान की गईं, जिनमें शरबत, नींबू पानी, फल और अन्य पेय पदार्थ शामिल थे।

  मुख्य अतिथि ने कहा कि यह शिविर समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे श्रद्धालुओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी।
   जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी ने बताया कि यह शिविर समाज के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह शिविर  समाज के सहयोग से पुरे सावन मास जारी रहेगा।

शिविर उद्घाटन के दौरान मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्य ममता कुमारी, जिला परिषद अध्यक्ष किरण कुमारी, राष्ट्रीय संयोजक रणबीर मंडल, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मंडल, बिहार प्रदेश सचिव मनोरंजन कुमार, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन मंडल, प्रदेश महामंत्री प्रकाश मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मंडल, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. निर्मल मंडल, युवा प्रदेश महामंत्री हिमांशु मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज मंडल, प्रदेश सलाहकार नलिन मंडल, युवा प्रदेश मंत्री नुनधन मंडल, गिरिडीह जिला अध्यक्ष कार्तिक मंडल, युवा जिला महामंत्री राजू मंडल,जिला महामंत्री  नाबिक मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मंडल, जिला मंत्री राजा मंडल एवं गौतम मंडल, नीतू मंडल, नूपुर मंडल, ब्रजेश मंडल, मुरारी मंडल, अजय मंडल, रोहित मंडल, संतोष मंडल, प्रियंका कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित थे।