देवघर (शहर परिक्रमा)

डिवाइन पब्लिक स्कूल+2 ने चलन्त शिविर के माध्यम से की कांवरियों की सेवा

आज दिनांक 14.07.25 को डिवाइन पब्लिक स्कूल 10+2 के द्वारा चलन्त शिविर के माध्यम से भूतबंगला के आस पास के क्षेत्रों में कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं को फल, शरबत, पानी इत्यादि देकर उनकी सहायता की गई।

     मौके पर डिवाइन पब्लिक स्कूल+2 की सचिव ममता किरण ने कहा कि विद्यालय परिवार बीते कई वर्षों से सावन के महीने में प्रत्येक सोमवार को अपने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा करता आ रहा है। उसी पुण्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी सेवा दी जा रही है।

       आगे उन्होंने कहा कि इस वर्ष सावन मेला के प्रत्येक सोमवारी 14 जुलाई, 21 जुलाई, 28 जुलाई और 4 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक यह सेवा दी जाएगी।
     इस दौरान अमित कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।