दुमका (शहर परिक्रमा)

सावन की पहली सोमवारी को इतने शिवभक्तों ने किया बाबा पर जलाभिषेक

बासुकीनाथ(दुमका): श्रावणी मेला के चौथे दिन दिन पहली सोमवारी को शाम 4 बजे तक 90350 श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकीनाथ पर जलार्पण किया।सामान्य रुट लाइन से 82689,शीघ्र दर्शनम से 2250 एवं जलार्पण काउंटर से 5250 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।पहली सोमवारी को 161 डाक बम श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।

शीघ्र दर्शनम से 6,75,000 रुपये, दान पेटी से 3,12,660 रूपये,गोलक से 98640 रुपए एवं अन्य स्रोत से 4445 रूपये प्राप्त हुए।

संवाददाता: शोभाराम पंडा