श्रावणी मेला के प्रथम सोमवारी को उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सेवा में मुस्तैद दिखे रेडक्रॉस के सदस्य
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला के प्रथम सोमवारी को रात से ही भक्तों का जनसैलाब बाबा बैद्यनाथ जी का जलार्पण हेतु प्रतीक्षारत थे, इन देवतुल्य श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इस निमित्त नेहरू पार्क में संचालित रेडक्रॉस सेवा शिविर में रेडक्रॉस के सदस्यगण अहले सुबह से ही मुस्तैदी से डेट रहे और कांवरिया बंधुओं की सेवा में लगे रहे जिसके तहत श्रद्धालुओं को पेयजल, नींबू पानी, फलाहार, सहित अन्य सामग्री प्रदान किया गया।


आज के सेवा शिविर में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर शाखा के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाईस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, सचिव निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजकुमार बरनवाल, जिला महिला प्रतिनिधि ममता किरण, कार्यकरिणी सदस्य मयंक राय, अभिषेक नेवर, सुरेश साह, राजीव झा, देवनंदन झा, सुरेशानंद झा, उमा छावछरिया, आजीवन सदस्य रेनू सिंह, बिजॉय देव, आलोक मल्लिक, ललन मिश्रा, मंजू बरनवाल, ज्योति झा, प्रशांत झा, कृष्णव नेवर, राकेश सिंघानिया इत्यादि की उपस्थिति रही।

