सुनील खवाड़े देवघर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज छठा दिन
सुनील खवाड़े देवघर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 1 का आज छठा दिन है। इसके पूर्व कल पहला मैच स्टाइल एलेवेन और पीवीआर पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बेटिंग करते हुए लिटिल पैराडाइज एलेवेन ने 124 रन बनाए। जवाब में पीवीआर पैंथर ने 5 विकेट के नुकसान से मैच जीत लिया।

दूसरा मैच मां मनसा ओर पीवीआर पैंथर के बीच खेला गया। जिसमें पहले बेटिंग करते हुए मां मनसा ने 143 रनों का टारगेट दिया जिसका पीछा करने उतरी पीवीआर पैंथर की टीम ने 115 रन ही बना सकी और मां मनसा ने यह मैच 28 रन से जीत के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
एलिमिनेटर मैच में कैलाश फाइटर और स्टाइल एलेवेन के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीत कर पहले बेटिंग करते हुए कैलाश फाइटर ने 131 रन बनाए जवाब में स्टाईल इलेवन की टीम 98 रन ही बना सकी और कैलाश फाइटर ने यह मैच 33 रनों से अपने नाम किया।

