देवघर (शहर परिक्रमा)

इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर का 15 वां इंस्टॉलेशन कार्यक्रम आयोजित



इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर का 15वां इंस्टॉलेशन समारोह कार्यक्रम ‘वीओरे बैंकेट हॉल में’ 16 जुलाई बुधवार को आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य समारोह की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संस्कृति वाटिका के बच्चो द्वारा गणेश वंदना का नृत्य प्रस्तुत किया गया। मंच का संचालन रश्मि रंजन झा ने किया। इस समारोह में इनर व्हील क्लब की जिला अध्यक्ष रश्मि गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम का हिस्सा बनी। उनका स्वागत पूर्व अध्यक्ष अर्चना भगत तथा नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा व सचिव कंचन मूर्ति सा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। रश्मि गुप्ता ने तालिया के गुंज के बीच नवनियुक्त पदाधिकारी ज्ञानी मिश्रा को बधाई दी तथा नए सत्र में कुशल नेतृत्व के साथ कार्य करने का भी मार्गदर्शन भी दिया। आगे उनके निर्देश में क्लब अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा द्वारा नए सत्र के पदाधिकारी को बैच पहनाकर निम्नलिखित पद हेतु सचिव कंचन मूर्ति साह, उपाध्यक्ष ममता किरण, कोषाध्यक्ष श्वेता केशरी, आईएसओ डा संगीता कुमारी, एडिटर बेबी रोमा को पदभार दिया गया। तत्पश्चात शपथ ग्रहण भी कराया गया।

पिछले सत्र की अध्यक्ष अर्चना भगत ने नए सत्र की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा को कॉलर पहना कर पदभार सौंपा। इसके साथ ही सात एक्सक्यूटिव मेंबर कमेटी का भी गठन किया गया। रश्मि रंजन झा, सारिका साह, नमिता भगत, रेनू सिंघानिया, प्रीति अग्रवाल, कल्पना झा, सोनिका चौधरी तथा उपस्थित मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने सभी को शपथ ग्रहण करवाया।

इसके साथ रश्मि गुप्ता जी ने “संत मैरी स्कूल” बच्चों के लिए कुर्सी एवं सेनेटरी पैड स्कूल की छात्राओं को वितरण की । रश्मि गुप्ता जी ने कहा कि बच्चे को पढ़ाओ और आगे बढ़ाओ, बच्ची को बचाओ और आगे पढ़ाओ। बच्चे देश का भविष्य है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथि के अलावे उपस्थित सदस्य अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, ममता किरण, श्वेता केसरी, बेबी रोमा, आईपीपी अर्चना भगत, सारिका साह, सरिता अग्रवाल, सीमा मुंदड़ा, रूपा छवछरिया, रश्मि रंजन झा, रेखा सिंघानिया, रेनू सिंघानिया, डॉ संगीता कुमारी, डॉ उर्मिला, डॉ मंजू बैंकर, नीलिमा सिन्हा, डॉ नमिता, डॉ चेतना भारती, अनीता गुप्ता, प्रीति जायसवाल, सोना खेतान, चंद्रप्रभा, कल्पना झा, नमिता भगत, जूही केसरी, निम्मी दास, इनर व्हील क्लब बाबाधाम की अध्यक्ष निधि राज, नैरीता कर्ममाकर, अनुगृहिता टुडू, तृषा दास, अर्चना सिन्हा, अर्पणा सिन्हा, लिलीही राज, रेड क्रॉस और रोटरी क्लब से पदाधिकारी पीयूष जायसवाल व नितेश जी उपस्थित थे।