कोडरमा (शहर परिक्रमा)

डीएवी कोडरमा में पिक्चर टॉक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा में सतत विकास प्रक्रिया के तहत कक्षा एलकेजी से कक्षा द्वितीय तक के विद्यार्थियों के बीच पिक्चर टॉक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने चित्र देखकर उसके विषय में अपने विचारों को सुंदर और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में जन्मदिन, पार्क, रेलवे स्टेशन और प्राकृतिक सुंदरता जैसे रोचक विषयों पर बच्चों ने रचनात्मक और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के उत्साह और भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ा दी।

प्रतियोगिता के विजेता:

प्रथम स्थान: कक्षा यूकेजी की अर्शिया अर्नव चौधरी, कक्षा प्रथम की शनाया सोनी और कक्षा द्वितीय की वाणी गुप्ता।

द्वितीय स्थान: कक्षा यूकेजी के प्रणव कुमार, कक्षा प्रथम के दिव्यांश केशव और कक्षा द्वितीय के निहाल गुप्ता।

तृतीय स्थान: कक्षा एलकेजी की अवनी सिन्हा, कक्षा प्रथम के मयंक रंजन और कक्षा द्वितीय के कृष्ण प्रसाद।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में अपार प्रतिभा छिपी हुई है, जो अवसर मिलने पर उजागर होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर प्रयासों से बच्चों की रचनात्मकता और व्यक्तित्व का विकास संभव हो रहा है।

प्राचार्य ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि डीएवी पब्लिक स्कूल कोडरमा शिक्षा के क्षेत्र में लंबे समय से उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है और विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।