सुनील खवाड़े टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल कल
देवघर: केकेएन स्टेडियम में आईपीएल के तर्ज पर हो रहे सुनील खवाड़े टेनिस बॉल लीग टूर्नामेंट का फाइनल 20.07.25 रविवार को 12.30 बजे से केकेएन स्टेडियम में होगा।।
👉इससे पहले 9 बजे से दूसरा सेमी फाइनल पी वी आर पैंथर और कैलाश फाइटर के बीच होगा।
👉विजेता टीम का मुकाबला पहले से फाइनल में पहुंच चुकी टीम मां मनसा ऑरेंज लॉयन से होगा।।
👉भव्य फाइनल हो इसके लिए आयोजन समिति की बैठक डॉ सुनील खवाड़े के आवास पर हुई। जिसमे फाइनल के विभिन्न विषयों पे विस्तार पूर्वक चर्चा हुआ।
👉विजेता टीम को एक लाख दस हजार जबकि उप विजेता को 55 हजार
👉मैंन ऑफ द सीरीज को ग्यारह हजार
👉बेस्ट बैट्समैन को पांच हजार
👉बेस्ट बॉलर को पांच हजार
👉बेस्ट बैट्समैन को पांच हजार का नगद इनाम दिया जाएगा।

खिलाड़ी जो इनाम के दौर में शामिल हैं–
👉मोनू सिंह, संजीव झा, शम्स पप्पू,शालू कुमार मैंन ऑफ द सीरीज के दौर में हैं।
👉बेस्ट बैट्समैन में अभी तक शालू मां मनसा के 192 रन के साथ अभी सबसे ऊपर चल रहे। जबकि उनके पीछे शम्स पप्पू स्टाइलिश इलेवन के 172 रन के साथ पीछे चल रहे।
👉बेस्ट बॉलर में संदीप मां मनसा के 10 विकेट कुणाल मां मनसा के भी 10 विकेट पी वी आर पैंथर के संजीव व ऋषव 9-9 विकेट के साथ दौर में शामिल हैं।
इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के शान खवाड़े, दीपक दुबे, सुशील महथा, दिनेश खवाड़े, मनोज पांडेय, आशीष झा, नीरज झा, राजा चौधरी, नवीन शर्मा, पंकज बाजपेई, प्रकाश भारद्वाज, कृष्ण कुमार बर्नवाल, संजय मालवीय, बीरेंद्र सिंह आदि लगे हुए हैं।

