देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 9वें दिन जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की इतनी है संख्या

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के नौवें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:19 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इसके अतिरिक्त जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 1,90,161 है। साथ ही बाह्य अर्घा के माध्यम से 48,965, आंतरिक अर्घा से 1,29,756 एवं शीघ्र दर्शनम कूपन 11440 से श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।