संथाल परगना में आजसू पार्टी के सभी जिलों में प्रभारी मनोनीत
देवघर के ध्रुव प्रसाद साह बने गोड्डा जिला प्रभारी
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर संथाल परगना में संगठन विस्तार को ले सभी छह जिलों के जिला प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस बाबत आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पुर्व मंत्री (झारखंड सरकार) रामचंद्र सहिस ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार प्रत्येक जिले में दो प्रभारी मनोनीत किया गया। जिसमें आजसू पार्टी देवघर के पुर्व जिला अध्यक्ष व केंद्रीय सचिव रहे देवघर निवासी युवा समाजसेवी ध्रुव प्रसाद साह को गोड्डा जिला का प्रभारी बनाया गया। इनके साथ प्रभारी के रूप में सचिन कुशवाहा शामिल हैं। वहीं देवघर जिला प्रभारी संजीव महतो, देवेंद्र महतो, साहेबगंज जिला प्रभारी आलोक जाय पाल, मनोज मरांडी, पाकुड़ जिला प्रभारी चतुरानंद पांडेय, केदार महतो, दुमका जिला प्रभारी अरूण महतो, विक्रम सिंह, जामताड़ा जिला प्रभारी मनोज सिंह मेलर, विनोद प्रसाद को मनोनीत किया गया है। गोड्डा जिला प्रभारी बनाए जाने पर ध्रुव प्रसाद साह ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो , और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद चन्दपकाश चौधरी सहित पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और गोड्डा जिला में संगठन को मजबूत बनाने काम करूंगा।
ध्रुव प्रसाद साह के गोड्डा जिला प्रभारी मनोनीत होने पर आजसू नेता जितेन्द्र चौधरी, प्रकाश कुमार मंडल, बिपिन कुमार गुप्ता, विक्की मेहरा, तुलसी दास, प्रदीप यादव, विरेन्द्र यादव, निरज गुप्ता सहित अन्य लोग ने बधाई दिया है।

