देवघर (शहर परिक्रमा)

मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों / कर्मियों को छुट्टी के लिए मेडिकल बोर्ड का होगा गठन

देवघर: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों / कर्मियों द्वारा अपनी अस्वस्थता का कारण दिखाते हुए मेला ड्यूटी से विमुक्ति का अनुरोध पत्र काफी संख्या में प्राप्त हो रहे है। ऐसे में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, देवघर को निर्देश दिया गया है कि इस निमित एक त्रिसदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए उपायुक्त कार्यालय को इसकी सूचना उपलब्ध करायी जाए, ताकि दिनांक-19.07.2025 के पूर्व अस्वस्थता के आधार पर प्रतिनियुक्ति से मुक्त किये गये दण्डाधिकारी / कर्मी (सूची संलग्न) को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होकर अस्वस्थता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का निदेशित किया जा सके एवं आगे इस प्रकार के आवेदन प्राप्त होने पर संबंधित पदाधिकारियों/कर्मियों का मेडिकल बोर्ड के माध्यम से अस्वस्थता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराये जाने के पश्चात् ही आवश्यक निर्णय लिया जा सकेगा। इस प्रकार विमुक्त किये गये दण्डाधिकारी / कर्मी एवं अन्य अभ्यावेदनकर्त्ता को मेडिकल बोर्ड द्वारा निर्गत अस्वस्थता प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किये जाने पर वे नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के पात्र होंगे।