रोटरी क्लब ऑफ देवघर द्वारा “एक पौधा–एक वरदान” अभियान को गति देने हेतु शिविर का उद्घाटन
देवघर: आज दिनांक 20.07.2025 को रोटरी क्लब ऑफ़ देवघर द्वारा संकल्पित अभियान “एक पौधा–एक वरदान” को गति देने हेतु तिवारी चौक के निकट एक शिविर का उद्घाटन किया गया।

ज्ञात हो कि क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मानव सेवा के संकल्प के साथ “एक पौधा–एक वरदान” अभियान का शुभारंभ 11 जुलाई 2025 से शिवलोक परिसर, देवघर में किया गया था। यह अभियान अब तक निरंतर चल रहा है और श्रद्धालुओं के बीच बाबा बैद्यनाथ का प्रसाद स्वरूप निःशुल्क पौधों का वितरण किया जा रहा है। इसी अभियान को गति प्रदान करने हेतु आज शिविर का उद्घाटन किया गया। इस अभियान के साथ ही शिविर में कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच नींबू पानी एवं फल भी वितरण किया जायेगा।

मौके पर रोटरी क्लब ऑफ़ देवघर के अध्यक्ष पियूष जायसवाल ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना, श्रद्धालुओं को पौधारोपण हेतु प्रेरित करना तथा प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। इस सेवा के अंतर्गत 2,51,000 पौधे वितरित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमे अब तक लगभग 16,500 पौधों का वितरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।
शिविर का उद्घाटन समारोह:
आज शिविर का उद्घाटन कर मौके पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से रोटेरियन पियूष जायसवाल (अध्यक्ष), रोटेरियन नितेश बथवाल (सचिव), रोटेरियन प्रमोद चौचरिया, रोटेरियन संजय खेतान, डॉ. सुनील कुमार सिन्हा, रोटेरियन मनोज नेवर, रोटेरियन निलेश कोठारी, रोटेरियन अमित गुप्ता, रोटेरियन मनीष धनुका, रोटेरियन अंकित मोदी, रोटेरियन अमित टेकड़ीवाल, रोटेरियन जय प्रकाश चौधरी, रोटेरियन विकास लच्छीरामका, रोटेरियन बब्लू केशरी, प्रियांका जायसवाल, सलोनी शॉ, रंजू कोठारी, इषु गुप्ता, सोनिया धनुका, सोना खेतान, मोनिका मोदी, नीलिमा वर्मा, मेघा टेकड़ीवाल, स्नेहा टिबरेवाल इत्यादि उपस्थित थे।

