देवघर (शहर परिक्रमा)

दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, क्लस्टर लेवल प्रतियोगिता का हुआ समापन

आज डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स, झारखण्ड क्लस्टर VII के अंतर्गत विभिन्न खेल स्पर्धाओं का समापन हुआ। गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल सातर क्लस्टर लेवल पर 183 स्वर्ण, 103 रजत पदक जीत कर प्रथम पायदान पर रहा तथा दूसरी ओर 37 स्वर्ण, 21 रजत पदक जीत कर डीएवी सरिया दूसरे पायदान पर रहा। इस प्रतियोगिता में क्लस्टर VII के 11 डीएवी स्कूल के लगभग 1050 बच्चों ने वालीबॉल, चेस , योग, खो खो, वुशु, ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, रोप स्किपिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और एरोबिक की स्पर्धा में भाग लिया।

सभी विजेताओं को एआरओ डॉ प्रबीर हाजरा, स्कूल के प्राचार्य सह क्लस्टर हेड बलराम कुमार झा, एलएमसी सदस्य प्रमोद बाजला, ताराचंद जैन, डीएवी महेशपुर, पाकुड़ के प्राचार्य एस के झा, डीएवी गोकुलपुर, पाकुड़ के प्राचार्य, विश्वजीत चक्रवर्ती, डीएवी ऊर्जानगर गोड्डा के प्राचार्य एस.के.श्रीवास्तव, एस पी माइंस चित्रा के प्राचार्य डॉ राघवेंद्र तिवारी ने मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

डॉ हाजरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी एवं एसजीएफआई (भारत सरकार) के तत्वावधान में होती है और इसका लाभ बच्चों को भविष्य की शिक्षा में भी मिलता है। प्राचार्य ने कहा कि खेल में भाग लेना ज्यादा महत्पूर्ण है न की जीत और हार। जो जीत गया है उसके लिए आगे इस जीत को बरकरार रखने के लिए दुगुनी मेहनत के साथ बढ़ने की जरूरत है और जो हार गया है उसे भविष्य की जीत के लिए मेहनत करना है। उन्होंने इस आयोजन के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों और अभिभावकों को धन्यवाद प्रेषित किया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।