देवघर (शहर परिक्रमा)

केसरवानी महिला समिति ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

देवघर: बैधनाथ धाम केसरवानी महिला समिति के द्वारा धूमधाम से सावन महोत्सव का आयोजन एक होटल के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में केसरवानी समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, सोलह सिंगार की प्रतियोगिता, डांस प्रतियोगिता, राधा कृष्ण प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन कर विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर केसरवानी महिला समिति की अध्यक्ष नीतू केसरी ने कहा सावन का पावन महीना हम सभी सुहागन महिलाओं के लिए एक त्यौहार की तरह है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश केशरवानी महिला समिति की अध्यक्ष रूपा केसरी, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम केसरी और अनीता केसरी शामिल हुई। रंगारंग कार्यक्रम एवं लजीज व्यंजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम के सफल संचालन में महामंत्री सोनी केसरी, संगठन मंत्री आकांक्षा केसरी, संगठन मंत्री रिमी केसरी, संगठन मंत्री ज्योति केसरी, पदाधिकारी अमृता केसरी, कार्यकारिणी सदस्य शीतल केसरी, कृति केसरी, सुनीता केसरी, आर्य केसरी पूर्वी केसरी दिव्यांशी केसरी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं। मंच संचालन राकेश रॉय ने किया।