देवघर (शहर परिक्रमा)

डॉ. सुनील खवाड़े देवघर ट्राफी: शानदार रहा अंजाम

देवघर: स्थानीय केकेएन स्टेडियम में डाॅ सुनील खवाड़े देवघर ट्राफी के प्रथम संस्करण का फाइनल मुकाबला आज रविवार को खेला गया। देवघर के इतिहास में फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में कैलाशा फाइटर व मां मनसा ओरेंज लायन की टीम आमने – सामने हुई।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कैलाशा फाइटर की टीम ने बिट्टू सिंह के नाबाद अर्धशतकीय पारी के बदौलत 98 रन बनाए और 99 रनों का लक्ष्य मां मनसा ऑरेंज लॉयन को दिया। मां मनसा ऑरेंज लॉयन के तरफ से कुणाल और अरविंद ने 2 – 2 विकेट लिया। जवाबी कारवाई में उतरी मां मनसा की शुरुआत ठीक नहीं रही और लगातार अंतराल में विकेट गिरते रहे। कैलाशा फाइटर के पिंटू ने शानदार तीन विकेट लेकर मां मनसा को जीत से 20 रन दूर कर दिया। सबसे ज्यादा रन मां मनसा ऑरेंज लॉयन के तरफ से सोनू पांडेय ने बनाया।

आतिशबाजियों के बीच दिया गया पुरस्कार

टूर्नामेंट में इन्हें मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार
टूर्नामेंट का बेस्ट फील्डर पंकज और अरविंद , बेस्ट बैट्समैन मां मनसा ऑरेंज लॉयन के शालू, बेस्ट बॉलर कैलाश फाइटर के पिंटू, फाइनल में मैंन ऑफ द मैच बिट्टू सिंह जबकि मैन ऑफ द सीरीज मोनू को दिया गया। इस दौरान विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद एक लाख दस हजार का पुरस्कार देवघर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ सुनील खवाड़े ने दिया। साथ ही उप विजेता टीम को 55 हजार और ट्रॉफी देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा और उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने दिया।

उपविजेता मां मनसा ऑरेंज लॉयन की टीम


टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने लिया था हिस्सा
डॉ सुनील खवाड़े देवघर ट्रॉफी के पहले सीजन जिसकी पांच  जुलाई से शुरूआत हुई थी। इसमें छह टीमों ने भाग लिया। इसमें कैलाशा फाइटर, मां मनसा ऑरेंज लॉयन, पीवीआर पैंथर, मुकेश फ्लावर, स्टाइलिश इलेवन पैराडाइज ने हिस्सा लिया।


सफल आयोजन में इन्होंने निभाई जिम्मेदारी
इस दौरान देवघर जिला खेल प्राधिकरण के सचिव आशीष झा, उपाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार बर्नवाल, नवीन शर्मा, सुशील महथा, चंदन खवाड़े, शान खवाड़े, दीपक दुबे, डॉ निशांत चौरसिया, डॉ प्रवीर, बजरंगी महथा, नीरज झा, राजा चौधरी, पंकज बाजपेई सहित सभी आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।