देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 10वें दिन इतने श्रद्धालुओं ने बाबा पर चढ़ाया जल

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दसवें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:17 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। इस दौरान जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,16,611 है। जिसमे बाह्य अर्घा के माध्यम से 63,853, आंतरिक अर्घा से 1,52,758 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।