पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी कर रहे श्रद्धालुओं की सेवा
देवघर: पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, देवघर के द्वारा निःशुल्क बोल बम कांवरिया सेवा शिविर में कतारबद्ध कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच फल, जल, निंबु-पानी, शरबत, फलाहारी जलेबी का वितरण किया गया। इस दौरान शिविर में पथ निर्माण विभाग के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी श्रद्धालुओं की सेवा में लगे हुए हैं।

मौके पर पर कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार महतो ने बताया की बोल बम की सेवा शिव की सेवा है इसलिए इस सेवा में आनंद की अनुभूति होती है।
शिविर में सहायक अभियंता व कनिय अभियंता राजीव कुमार, महेश कुमार सिंह, विवेक कुमार, राजेश मंडल, नागेंद्र कुमार, राजाराम सिंह, संजय तिवारी, प्रदीप, संतोष कुमार, बालमुकुंद कुमार आदि पुरे श्रद्धा भाव से श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
संवाददाता: अजय संतोषी

