लायंस क्लब ने किया शिव भक्त कांवरियों की सेवा
दुमका: लायंस क्लब(संथाल परगना), दुमका के द्वारा रविवार को जिले के जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय के समीप बाबा नगरी बासुकीनाथ धाम आए शिव भक्तों के बीच निःशुल्क फल, मिठाई एवं पानी का वितरण किया गया। इस शिविर में कम से कम पांच सौ लोगों को सेवा प्रदान किया गया।

शिविर में लायन अध्यक्ष सतीश कुमार, सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, आर सी लायन डॉ अखिलेश कुमार सिन्हा , लायन डॉ अमिता रक्षित, लायन अमूल्य पाल, लायन राकेश सिंघानिया, लायन डॉक्टर श्वेता स्वराज, लायन सदाशिव गुप्ता, लायन शिव सरिता, लायन रंजीता देवी के साथ काफी स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संवाददाता: आलोक रंजन

