सेवा शिविर में सेवा के साथ मनाया गया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन
देवघर: श्रावणी मेला के दूसरे सोमवारी पर आए शिव भक्त कांवरियों की सेवा कांग्रेस द्वारा संचालित सेवा शिविर से अनवरत जारी है। कांग्रेस सेवा शिविर में ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का जन्मदिन भी मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस विधायक दल के नेता शामिल हुए तथा जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश एवं जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय के साथ संयुक्त रूप से कांग्रेस जनों की उपस्थिति में केक काटा तथा उन्हें बधाई दी है। विधायक प्रदीप यादव के साथ तमाम कांग्रेसी नेताओं पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के अच्छे स्वास्थ्य के साथ दीर्घायु बनाए रखने का बाबा भोलेनाथ से मंगल कामनाऐं की।

विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने श्रावणी मेला पर कहा कि बाबा वैद्यनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा एवं विश्वास का यह मेला है। देश विदेश से आए भारी संख्या में शिवभक्त कांवरियों को सुलभ जलार्पण के लिए मेला में सारी व्यवस्था काफी व्यवस्थित ढंग से की है। गठबंधन की सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में देवघर से लेकर बासुकीनाथ धाम तक हर प्रकार की सुविधा साफ़ सफाई, स्वच्छता,स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। इसके लिए झारखंड सरकार के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन को इस प्रकार की तैयारी एवं व्यवस्था के लिए बधाई देता हूॅं। बाबा के आशीर्वाद से आगे भी शेष उन्नीस दिन का मेला भी ऐतिहासिक रुप से सफल और अद्वितीय होगा।
इस दौरान प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह, अवधेश प्रजापति, जिला महासचिव-सह-प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल, नगर अध्यक्ष रवि केसरी, पदाधिकारी सुधीर देव, सोसल मीडिया प्रभारी अमित पांडेय, गणेश दास, सेवा दल के जिलाध्यक्ष बासुकी पंडित, प्रखंड अध्यक्ष संजीव चौधरी, राजीव रंजन उर्फ गुलाब यादव,
चंद्रदेव दास, विकास राउत, अभिषेक दूबे, सदाशिव राणा, सेवा दल के अर्जुन सिंह, धीरेंद्र सिंह, अमोद राव, अर्जुन राउत, राजेश कुमार, डी के राय, रितू राज, धर्मेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष कुमार राज, किशोर कुमार ठाकुर, मणिकांत यादव, कुमार विधायक, रामाकांत कुमार, मुकेश यादव, कृष्णा यादव, गोपाल यादव, पिंटू भोक्ता, चंद्र किशोर दास, चंदन यादव, देवाशीष दूबे, बिनोद मणि, ब्रजभूषण राम, राजू आर्या, जनार्दन प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

