भारतीय स्टेट बैंक के सेवा शिविर में द्वितीय सोमवारी को दिखा ‘सेवा का संगम’
देवघर: श्रावण मास की दूसरी सोमवारी को बाबा बैद्यनाथधाम में श्रद्धालुओं की उमड़ती भीड़ और भक्तिभाव की अनुपम झलक देखने को मिली। पूरा शहर केसरिया रंग में रंगा हुआ प्रतीत हो रहा है। देशभर से आए लाखों कांवरियों की आस्था और समर्पण ने देवघर को एक आध्यात्मिक तीर्थ महोत्सव का स्वरूप दे दिया है।
ऐसे पवित्र अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लगातार 13वें वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा हेतु मानसरोवर हाइट्स परिसर, देवघर में सेवा शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में कांवरियों के लिए शीतल जल, शरबत एवं ताजे फलों की नि:शुल्क सेवा की जा रही है। ज्ञात हो कि यह शिविर 30 दिनों तक 24×7 सतत रूप से संचालित रहेगा।

इस सेवा शिविर का संचालन भारतीय स्टेट बैंक, देवघर अंचल के उप महाप्रबंधक एस. सत्यनारायण राव की अगुवाई में किया जा रहा है। वहीं स्थानीय व्यवस्थाओं की ज़िम्मेदारी क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा के नेतृत्व में निभाई जा रही है।
आज सोमवारी के अवसर पर एस. सत्यनारायण राव ने कहा कि कांवरियों की सेवा करना न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि यह हमारे जीवन का पुण्य अवसर भी है। बैंक परिवार की यह सेवा भावना सराहनीय है।
प्रशांत कुमार झा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल सेवा देना नहीं, बल्कि हर कांवरिया को सच्ची श्रद्धा और स्नेह के साथ सम्मानित करना है।”
इस शिविर की सफलता में न केवल बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी, बल्कि उनके परिजन एवं सेवानिवृत्त स्टाफ भी पूरे मनोयोग से सहयोग दे रहे हैं।
सावन के दूसरी सोमवारी पर सेवा देने वालों में भारतीय स्टेट बैंक के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें मुन्ना कुमार झा, धीरज कुमार, सुमन, अंशुमन, राजेश, अंजलि, अंजलि वर्णवाल, हीरालाल शर्मा, अभिजीत, नवनीत, कैलाश निराला, जयनारायण मिश्रा, पंकज, नवानंद , राजेश सिन्हा, अनिरुद्ध, रवि, प्रवीण, दीपक, नयन, अनुराग, धर्मेन्द्र, दिनेश, एस.एन. उपाध्याय, सुरेश आदि प्रमुख हैं।

