देवघर (शहर परिक्रमा)

इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर ने की कांवरियों की सेवा


देवघर: “इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर” द्वारा आज 21 जुलाई को सावन की दूसरी सोमवारी को B.Ed कॉलेज के पास सेवा शिविर लगाकर सेवा किया गया।

शिविर के दौरान क्लब की सदस्यों ने कहा कि आज श्रावण मास की दूसरी सोमवारी है। देवघर में श्रावणी मेला का विशेष महत्व है। पूरा शहर इस माह बोल बम के नारों से गूंजता रहता है। कांवरिया भक्त सुल्तानगंज से जल लेकर सावन की रिमझिम में भक्ति भाव से झूमते हुए बाबा के दरबार पहुंचते हैं। और हर हर महादेव का नारा लगाते हैं। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर भी श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहती है। आज श्रावण की दूसरी सोमवारी के अवसर पर इनर व्हील क्लब द्वारा पानी ‘जूस ‘पेठा ‘फल का वितरण किया गया। यह सेवा पूरे श्रावण मास दी जाएगी।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष ज्ञानी मिश्रा, सचिव कंचन मूर्ति साह, ममता किरण, श्वेता केसरी, बेबी रोमा, सरिता अग्रवाल, सारिका साह, रश्मि रंजन झा, कल्पना झा, सीमा मुंदड़ा, सोना खेतान, रूपा छरछारिया, नमिता भगत, निम्मी दास, करुणा वर्मा, निशा गुप्ता, प्रीति अग्रवाल, रेनू सिंघानिया सहित सभी सदस्य का साथ पूर्ण सहयोग रहा।