राष्ट्रीय

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया अपने पद से इस्तीफा

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। धनखड़ ने इस संबंध में माननीय राष्ट्रपति को पत्र लिखकर स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला दिया है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए डॉक्टरी सलाह के आधार पर यह फैसला किया है। उन्होंने अपने इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार करने की बात कहते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(ए) का हवाला दिया है।ल

सोर्स- ANI