देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला: दूसरे सोमवारी को भक्तों का महासंगम, इतने श्रद्धालुओं ने चढ़ाया जल

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 11वें दिन दूसरे सोमवारी को श्रद्धालुओं की कतार कुमैठा स्टेडियम तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:07 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 3,62,198 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 1,66,985, आंतरिक अर्घा से 1,95,213 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।