देवघर (शहर परिक्रमा)

स्कूल बस ने ली एक की जान, कई घायल

देवघर: आज दिनांक 22.07.25 मंगलवार सुबह 7:30 बजे बम्पास टाउन स्थित पुल के पास संत जेवियर स्कूल की बस जो काफी तेज गति से स्कूल की ओर बच्चों को लेकर जा रही थी, उसने एक स्कूटी, एक टोटो और एक बेलोनो कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी पर सवार व्यक्ति इंजीनियर आलोक सिंह की मौत हो गई।

चश्मदीदों की मानें तो इंजीनियर आलोक सिंह अपने बच्चे को लेकर स्कूल जा रहे थे। बस ने सबसे पहले उन्हें ही टक्कर मारी जिसमे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि बच्चा खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

फ़ाइल फोटो: इंजीनियर आलोक सिंह

वही बात करें टोटो वाले की तो वह भी घायल है और उसका एक हाथ टूट गया है। और अंततः बस ने बेलोनो कार में टक्कर मारा जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शीयों ने कहा कि कार नहीं रहने से स्कूल बस पुल में जा गिरती। तब उस स्कूल बस पर सवार बच्चे का क्या हाल होता है?

कई प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं की बस ड्राइवर उम्र बहुत कम थी। जिसके पास ना तो ड्राइविंग लाइसेंस था ना ही आधार कार्ड। ऐसे मामलों में जिला प्रशासन को स्कूल प्रबंधन पर लगाम कसना जरूरी है।