विशाल आनंद ने जेपीएससी में पाई सफलता
देवघर: आज शुक्रवार की सुबह सुबह जेपीएससी ने फाइनल रिजल्ट जारी किया है, जिसमे 342 छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। इन 342 छात्र-छात्राओं में एक नाम देवघर जिले के घोरलास निवासी विशाल आनंद का भी है। इन्होंने जेपीएससी के एग्जाम मे पहले ही अटेम्पट मे बाजी मारी है।

विशाल आनंद कहते हैं कि जब से पढ़ाई की शुरुआत की है तब से ही बस एक ही सपना था की आगे चल कर यूपीएससी या स्टेट पीसीएस निकालकर कोई बड़ा अधिकारी बनना है और आज वह सपना पूरा हुआ। जेपीएससी में 148 रैंक लाकर वह बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। 2020 से ही यूपीएससी और स्टेट पीसीएस की तैयारी में जुट चुका था। इसके बाद प्रत्येक दिन मेहनत करता गया और अंततः सफलता मिल ही गई।
उन्होंने आगे कहा की वह रोजाना अच्छे से 8 घंटे की पढ़ाई करता था। क्युकी पढ़ाई मे स्थिरता बेहद जरूरी है। बिना स्थिरता के आपको सफलता मिलनी थोड़ी मुश्किल हो सकती है।
जानकारी हो कि विशाल के पिता ओंकार राय एक प्राइवेट स्कूल के शिक्षक हैं और माता बेबी देवी गृहणी है। विशाल आनंद की प्रारंभिक शिक्षा जसीडीह पब्लिक स्कूल, जसीडीह से हुई जबकि 12वीं की पढ़ाई उन्होंने बोकारो से की। उन्होंने अपनी सफलता के पीछे अपने माता-पिता, दादा दादी सहित पूरे परिवार के साथ अपने दोस्तों को दिया है।

