देवघर (शहर परिक्रमा)

सतत श्रम, एकनिष्ठ लक्ष्य, संपूर्ण समर्पण से मीनाक्षी ने जेपीएससी में पाई सफलता

देवघर: सारठ प्रखंड अंतर्गत बभनगामा गाॅंव निवासी, वर्तमान में लोहरदगा के अनुमंडल पदाधिकारी ठाकुर गौरी शंकर शर्मा की ज्येष्ठ सुपुत्री मीनाक्षी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के वित्त सेवा में चयनित होने पर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है। मीनाक्षी अपनी सफलता का श्रेय माता अनीता शर्मा और पिता गौरीशंकर शर्मा को देती हैं।

      मीनाक्षी के चाचा विजय शंकर, जो वर्तमान में आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक पद पर पदस्थापित हैं, ने कहा कि मीनाक्षी ने पिता के स्वप्न, उनके मार्गदर्शन में कड़ी मेहनत, धैर्य, असफलता से सीखकर सफलता के लिए और अधिक प्रयत्नशील रहकर ही इस सफलता को प्राप्त किया है
   उन्होंने आगे कहा कि झारखंड की क्षेत्रीय भाषा खोरठा, झारखंड-झारखंडियों की सेवा के लिए उपादेयी है, यह प्रदेश की अस्मिता की निशानी है, यही सोचकर मीनाक्षी ने इस विषय को चुना, चुनौतियों का सामना किया और अंत में संघर्ष का सुपरिणाम सबके सामने है।