देवघर (शहर परिक्रमा)

एस.के.पी. विद्या-विहार के पूर्ववर्ती छात्र ने जेपीएससी की परीक्षा में पाई सफलता

देवघर: एस.के.पी. विद्या विहार के 2016 बैच 10वीं के छात्र जीवेश कुमार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शानदार सफलता प्राप्त की है। उन्होंने झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित होकर उप समाहर्ता (Deputy Collector) पद हासिल किया है।

    यह सफलता इन्होंने 24 वर्ष की आयु में प्रथम प्रयास में हासिल किया। इन्होंने मैट्रिक की परीक्षा एस.के.पी. विद्या विहार से 10 सीजीपीए अंक प्राप्त किया थाल
       एस.के.पी. विद्या विहार के प्राचार्य ने कहा कि जीवेश कुमार की सफलता उन छात्रों के लिए एक प्रेरणा है जो साधारण पृष्ठभूमि से आकर भी बड़े सपने देखते हैं।
    उन्होंने आगे कहा कि जीवेश कुमार विद्यालय के छात्रावास में रहते हुए पढ़ाई करते थे और 2016 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। विद्यालय में उनके परिश्रम, अनुशासन और संकल्प को हमेशा सराहा गया