देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 15वें दिन आज इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

देवघर राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 15वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:16 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,19,671 है। जिसमें अर्घा के माध्यम से 70,853 आंतरिक अर्घा से 1,35,974 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 12844 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।