देवघर (शहर परिक्रमा)

जेपीएससी में 2 सफलता दिलाकर गौरवान्वित है DIA– Deoghar IAS Academy

“सपने उन्हीं के पूरे होते हैं, जो मुश्किलों में भी हार नहीं मानते।”
इस कथन को साकार किया है झारखंड प्रशासनिक सेवा (JPSC) में चयनित रौनक प्रिया (Rank 161) और दीपक बर्णवाल (Rank 167) ने।

रौनक प्रिया की प्रेरणादायक यात्रा

झारखंड के दुमका ज़िले से आने वाली रौनक प्रिया ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दुमका से प्राप्त की और इतिहास में स्नातक की पढ़ाई राँची विमेंस कॉलेज से पूरी की।
यह उनका दूसरा प्रयास था। इससे पहले वे 7वीं से 10वीं JPSC तक हर बार इंटरव्यू तक पहुँचीं, पर अंतिम सूची में स्थान नहीं बना सकीं।
रौनक अपनी सफलता का श्रेय सबसे पहले अपने माता-पिता और फिर DIA – Deoghar IAS Academy को देती हैं, जिसने उन्हें मार्गदर्शन, आत्मबल और निरंतर सहयोग प्रदान किया।
रौनक कहती हैं कि”मैंने जनवरी 2025 से DIA से जुड़कर अपनी तैयारी को एक नई दिशा दी।
यहां की करंट अफेयर्स की कक्षाएं (जो यूट्यूब पर भी उपलब्ध हैं) मेरे लिए बेहद उपयोगी रहीं।
खासतौर पर नीरज सर का मार्गदर्शन हर स्तर पर मेरे साथ रहा। चाहे वह कक्षा हो या इंटरव्यू की तैयारी।
सर ने मुझ पर जिस तरह विश्वास किया, वही मेरे आत्मबल का स्रोत बना। DIA ने मुझे वह मंच दिया जिससे मैंने अपनी कमज़ोरियों को ताकत में बदला।”

दीपक बर्णवाल : मेहनत और धैर्य की मिसाल

दीपक बर्णवाल की सफलता भी उतनी ही प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान DIA – Deoghar IAS Academy से निरंतर मार्गदर्शन लिया और दृढ़ निश्चय, अनुशासन और विश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी की।
दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, DIA – Deoghar IAS Academy, और विशेष रूप से नीरज नचिकेता सर (Director, DIA) के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को दिया है, जिन्होंने हर मोड़ पर उन्हें सही दिशा और आत्मबल प्रदान किया।
उनकी यह उपलब्धि दिखाती है कि सही मार्गदर्शन और लगन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।

DIA – Deoghar IAS Academy के निदेशक नीरज नचिकेता कहते हैं कि Deoghar IAS Academy की स्थापना का उद्देश्य ऐसे ही प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को उनके मुकाम तक पहुंचने में सहयोग करने के लिए किया गया था। आज जब रौनक और दीपक दोनों का सपना सच हो चुका है, DIA– Deoghar IAS Academy इन दोनों होनहार विद्यार्थियों की सफलता में भागीदार बनकर गौरवांवित है।