देवघर (शहर परिक्रमा)

चिकित्सक के भाई लिनस रतन को जेपीएससी परीक्षा में मिली सफलता, पिता रह चुके हैं आईएएस अधिकारी

देवघर: बरमसिया मोहल्ले में रहने वाले अवकाशप्राप्त आईएएस अधिकारी ए. के. रतन के पुत्र लिनस रतन ने अपने पहले ही प्रयास में जेपीएससी मुख्य परीक्षा में सफलता हासिल की है। लिनस को परीक्षा में ओवर ऑल 50 वां रैंक हासिल हुआ है वहीं उन्हें झारखंड पुलिस सेवा में 13वां रैंक प्राप्त हुआ है।

  जानकारी हो कि लिनस रतन 2010 बैच के आईएएस अधिकारी ए. के. रतन के पुत्र हैं। वहीं देवघर सदर अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट के रूप में पदस्थापित डॉ. रोहण मुकुल के छोटे भाई है। इनके परिवार की बात करें तो इनकी माता गृहणी व एक बहन भी हैं।
    लिनस ने मैट्रिक और +2 की शिक्षा देवघर के राम कृष्ण मिशन विद्यापीठ से जबकि स्नातक व स्नातकोत्तर की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की जहाँ ये गोल्ड मेडलिस्ट रहे।
    लिनस ने बताया कि प्रशासनिक सेवा में आने की प्रेरणा उन्हें अपने पिता से मिली, जिसमें परिवार के सभी सदस्यों ने उनका हौसला बढ़ाया।