एसकेएमयू ने जारी किया परीक्षा परिणाम
दुमका: सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा बीबीए और बीसीए सेमेस्टर – 1 परीक्षा 2024, सत्र 2024-27 तथा बीबीए और बीसीए सेमेस्टर – 4 परीक्षा 2025, सत्र 2022-25 का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया है।

जिसमें बीबीए सेमेस्टर – 1 के 98.04 प्रतिशत, बीसीए सेमेस्टर – 1 के 94.12 प्रतिशत, बीबीए सेमेस्टर – 4 के 94.87 प्रतिशत तथा बीसीए सेमेस्टर- 4 के 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
संवाददाता:-आलोक रंजन

