देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रावणी मेला के 16वें दिन आज इतने श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के 16वें दिन आज श्रद्धालुओं की कतार बीएड कॉलेज तक पहुँची, जिसके पश्चात अहले सुबह 04:02 बजे से जलार्पण शुरू हुआ। आज जलार्पण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 2,24,274 है। जिसमें बाह्य अर्घा के माध्यम से 71,835 आंतरिक अर्घा से 1,38,589 एवं शीघ्र दर्शनम के माध्यम से 13850 श्रद्धालुओं ने जलार्पण किया।