देवघर (शहर परिक्रमा)

इस तारीख को होगा प्रगतिशील लेखक संघ का जिला सम्मलेन


देवघर: स्थानीय दीनबंधु स्कूल के सभागार में प्रगतिशील लेखक संघ की एक बैठक सरोज गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया कि 10 अगस्त 2025 को देवघर जिला प्रगतिशील लेखक संघ का जिला सम्मेलन होने जा रहा है।

इस अवसर पर प्रगतिशील विचारधाराओं पर आधारित लेखकों की रचनाओं पर आधारित स्मारिका का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अलावा हिंदी साहित्य के महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती 31 जुलाई को मनाई जाएगी। प्रलेस के सदस्यों के लिए सदस्यता शुल्क का निर्धारण किया गया जिसमें वार्षिक शुल्क एक सौ रुपए निर्धारित किया गया। मंच संचालन जिला अध्यक्ष प्रोफेसर रामनंदन सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला सम्मेलन को सफल बनाने की कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रस्ताव लिया गया एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रो रामानंद सिंह के अलावा महासचिव फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, डॉ पालन कुमार झा, डॉ प्रदीप कुमार सिंह देव, सरोज गुप्ता, विनोद कुमार मिश्रा, अतिकुर रहमान, बबन बदिया, सुधीर कुमार, वीरेश वर्मा, काजल कांति सिकदार, पार्थो मुखर्जी, प्रसन्न कुमार चौधरी, प्रशांत कुमार सिन्हा, धीरेंद्र छतहारवाला, डॉ युगल किशोर सिंह, अमित कुमार सिंह, जलेश्वर ठाकुर शौकीन, प्रमेश कुमार वर्मा, दीपक कुमार देव आदि मौजूद थे।