बरनवाल समाज निःशुल्क सेवा शिविर में हुई लाखों कांवरियों की सेवा
देवघर: बरनवाल समाज द्वारा चलाए जा रहे बरनवाल समाज निःशुल्क सेवा शिविर खिजुरिया पथ में अभी तक तीन लाख से भी अधिक कांवरियों के बीच नींबू, शरबत, नींबू चाय एवं फल का वितरण किया जा चूका है, यह सेवा अनवरत जारी है। इस शिविर में बरनवाल समाज की महिलाओं एवं पुरुष के द्वारा लगातार सेवा दिया जा रहा है। खास बात यह है कि रविवार एवं सोमवार को लाखों बोल बम के बीच समाज की महिलाएं एवं पुरुष सेवा के लिए काफी उत्साह के साथ तत्पर रहते हैं।

शिविर के संचालन में संयोजक पंकज बरनवाल, सहसंयोजक अविनाश बरनवाल के अलावा अजय बरनवाल, राजेश बरनवाल, सुधांशु शेखर बरनवाल, श्याम बरनवाल, राजेश प्रसाद बरनवाल, आशीष कुमार, राजन शशि, रबिन कुमार, अनुज कुमार, देवानंद बरनवाल, संदीप बरनवाल, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार, परमानंद बरनवाल, विश्वनाथ बरनवाल, महेश बरनवाल, विजय बरनवाल, दिलीप बरनवाल, रविकांत, शुभम, निखिल एवं महिलाओं में प्रियंका बरनवाल, रेखा बरनवाल, रीना बरनवाल, संगीता बरनवाल, कंचन बरनवाल, इंदु बरनवाल, नीतू बरनवाल, विक्की बरनवाल, सोनल कुमारी, पूजा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, इत्यादि प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।
शिविर के संयोजक पंकज बरनवाल ने कहा कि इसी तरह समाज और जिला प्रशासन का सहयोग मिला तो आने वाले वर्षों में बोल बम के सेवा में और बढ़ चढ़कर सेवा करेंगे।

