शिवभक्तों ने की कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा
आज झारखंड और बिहार के बॉर्डर दुम्मा प्रवेश द्वार पर कांवरियों के बीच फल, पानी, नारियल का वितरण शिवभक्तों द्वारा किया गया।

इस सेवा में सेवानिवृत्ति उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह, देवघर जेलर प्रमोद जी, पत्रकार अजय संतोषी, मारवाड़ी अग्रवाल सम्मेलन के प्रमंडलीय अध्यक्ष शिवकुमार सर्राफ, डॉ. अमित, देवघर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रवि केसरी, नीतीश लेखमनिया, शंकर लाल सर्राफ, विमल खेतान, पवन केसरी, मनोहर लाल सुल्तानिया, जय नारायण शर्मा, प्रमोद खोवाला, संतोष गुटगुटिया, अनिल झुनझुनवाला, दिनेश पोद्दार, हार्दिक खेतान, अंजन केडिया सहित कई महिलाएं भी थी।

