नगर निगम द्वारा सांड़ व आवारा पशुओं को पकड़कर शहर सुरक्षित करने का प्रयास
देवघर: राजकीय श्रावणी मेला, 2025 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए नगर निगम द्वारा अभियान शुरू किया गया है। इस कड़ी में मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों में यत्र-तत्र बढ़ती संख्या में घुम रहे सांडों (Stray Bull) को श्रद्धालुओं व आमजनों से सुरक्षित करने के उदेश्य से कार्य किया जा रहा है। ऐसे में नगर आयुक्त रोहित सिन्हा के नेतृत्व में नगर निगम द्वारा आज अभियान चलाकर दर्जन भर सांड़ को पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर रखा गया।

नगर आयुक्त रोहित सिन्हा द्वारा जानकारी दी गयी है कि हरियाणा से बुल कैचर टीम और बुल कैचर वाहन के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सांडो के साथ आवारा पशुओं को पकड़ने का काम किया जा रहा है। इस कड़ी में नगर निगम द्वारा सांडो को पकड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही जितने भी आवारा जानवर शहर के सड़कों पर घुम रहे है, उन्हें नगर निगम द्वारा पकड़ कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जायेगा। इसके अलावे नगर आयुक्त ने पशुपालकों से अपिल की है कि अपने जानवर को सड़को पर न छोड़े।

