श्री राणी शक्ति दादी माताजी मन्दिर में मनाया गया सिंधारा उत्सव
देवघर: आज दिनांक 27.07.25 रविवार को श्री राणी शक्ति दादी माताजी मन्दिर, बम्पास टाउन में हरियाली तीज के अवसर पर सिंधारा उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर मंदिर के गर्भ गृह को सुगन्धित पुष्पों से सजाया गया। महिलाओं ने दादी जी का श्रृंगार किया। विशेष पूजन के पश्चात फूल एवं पत्तों से सजे झूले पर दादी जी को झुलाया गया। स्थानीय भजन गायिकाओं ने राजस्थानी लोक गीतों एवं मधुर भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के साथ भाव नृत्य की प्रस्तुति की गई। संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ आज के कार्यक्रम का समापन किया गया।

यह जानकारी जगदीश प्रसाद मुन्दड़ा, सचिव, प्रबंध कमिटी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

