मिथिला महिला मंच द्वारा मधु श्रावणी निस्तार धूमधाम से संपन्न
आज 27. 07.25 को मिथिला महिला मंच द्वारा मधु श्रावणी निस्तार बहुत धूमधाम से संपन्न किया गया। 13 दिन से चली आ रही यह पूजा नव दंपति तृप्ति पांडे एवं अमन अमिताभ द्वारा की गई।

मौके पर महिला मिथिला मंच की अध्यक्ष डॉ. रूपाश्री ने बताया कि श्रावण मास में होने वाली यह पूजा नव दम्पति द्वारा की जाती है जिसमें मुख्य रूप से शिव पार्वती की पूजा की जाती है। इस पूजा में नाग, नागिन, केंचुआ तो वही मिथिला से सम्बंधित पत्ता, फुल इत्यादि से सुहागिनों की अखंड सौभाग्य की कामना के लिए की जाती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि 15 दिन चलने वाले इस पूजा में पंडित, पुजारी इत्यादि सभी समाज की सुहागिन महिलाएं ही होती है
मिथिला की अन्य महिलाओं ने जानकारी देते हुए कहा कि इस पूजा के पौराणिक कथाओं में अपनी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। हमारी यह पूजा प्रकृति को बचा कर अपने धरोहर को संजोने की धार्मिक नीति को प्रोत्साहित करने की कोशिश है

