लायंस क्लब ने किया दो दिवसीय सावन महोत्सव के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
दुमका: लायंस क्लब दुमका द्वारा आयोजित दो दिवसीय सावन महोत्सव का समापन शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कारगिल में शहीद वीर जवानों को नमन कर एवं उनकी वीर गाथा पर प्रकाश डालकर किया गया। कार्यक्रम के एक दिन पूर्व 25 जुलाई को दुमका शहर के विभिन्न विद्यालयों के बाल वर्ग के बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में वर्ग नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने भाग लिया लायंस क्लब द्वारा छोटे छोटे बच्चों के बीच इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। जिसमें बच्चे एवं उनके अभिभावक काफी उत्साहित दिखे एवं उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम की काफी सराहना की। दूसरे दिन 26 जुलाई को लायंस क्लब द्वारा नवनिर्मित सेवा सदन, डंगाल पाड़ा में दुमका शहर के विभिन्न विद्यालयों के 188 छात्राओं के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में सभी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सुंदर एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर बनाकर दिखाया। मेहंदी एवं चित्रांकन प्रतियोगिता में चयनित सभी प्रतिभागियों को बैग, छाता, पेंसिल, एवं अल्पाहार प्रदान किया गया। साथ ही निर्णायक मंडली द्वारा खुशी कुमारी, साक्षी कुमारी, आदित्य नारायण, सुहानी, आर्य राय, एवं नाजिया को विशेष पुरस्कार दिया गया। इस कार्यक्रम का संचालन लायन शालिनी अग्रवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन सतीश कुमार, सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी, कोषाध्यक्ष लायन सुनील जायसवाल, आरसी लायन ए के सिन्हा, लायन राकेश सिंघानिया, लायन सुनील कुमार शाहा, लायन राजकिशोर सिंह, लायन संदीप पटवारी, लायन डॉ. समीम अंसारी, लायन डॉ. मनोज कुमार घोष, लायन डॉ. श्वेता स्वराज, लायन शालिनी अग्रवाल, लायन पूजा पटवारी, लायन शहनवाज परवीन, लायन रंजीता देवी, एवं अन्य लायंस सदस्यों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन लायंस क्लब के सचिव लायन प्रदीप्त मुखर्जी द्वारा किया गया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन लायन अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
संवाददाता:- आलोक रंजन

