दुमका शहर परिक्रमा

एएनएम प्रवेश परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न


दुमका:झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित एएनएम प्रवेश परीक्षा 2025 डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका परीक्षा केंद्र पर रविवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हो गया। स्टैटिक दंडाधिकारी राकेश रंजन ने केंद्राधीक्षक महेन्द्र राजहंस के साथ सभी परीक्षा कक्ष का औचक निरीक्षण किया।

औचक निरीक्षण में परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त पाया गया।डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, दुमका के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक महेन्द्र राज हंस ने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक दिन पहले ही सारी तैयारी पूरी कर ली गई थी। पूर्व में ही वीक्षकों को ब्रीफिंग सेशन के माध्यम से परीक्षा संबंधित सारा दिशानिर्देश उपलब्ध करा दी गई थी। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गजट या अन्य किसी भी प्रकार का अनुचित साधन का प्रयोग पर्णतः वर्जित था। श्री राजहंस ने बताया कि प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन तलासी ली गई। बताया कि परीक्षा पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।परीक्षा नियंत्रक निवास रजक ने बताया कि कुल आवंटित 600 परीक्षार्थियों में 529 उपस्थित एवं 71 अनुपस्थित थे। परीक्षा के सफल संचालन में स्टैटिक दंडाधिकारी राकेश रंजन,पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ0 दिलीप कुमार झा, पूर्व प्रभारी प्राचार्य बब्बन कुमार, इंटर संकाय प्रभारी मुदस्सर सुल्तान,परीक्षा नियंत्रक निवास रजक, वीक्षक संजय कुमार सिन्हा, प्रकाश कुमार घोष, लखी टुडू एवं अर्चना कुमारी की मुख्य भूमिका रही।

संवाददाता:- आलोक रंजन