देवघर (शहर परिक्रमा)

राजद के कांवरिया सेवा शिविर में विधायक ने की श्रद्धालुओं की सेवा

आज सावन की तीसरी सोमवारी पर राष्ट्रीय जनता दल द्वारा देवतुल श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, फ्रूटी का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान और जिला अध्यक्ष डॉ फणी भूषण यादव, मिडिया प्रभारी प्रमोद यादव सहित दल के कई सम्मानित नेता मौजूद रहे।

  इस दौरान कृष्ण सिंह यादव,  पिंटू उर्फ़ राजेंद्र यादव, शाहिद, पिंटू यादव, डमरु यादव, सुरेश यादव, मनोरंजन यादव, श्रीकांत यादव, रामलखन यादव, प्रकाश महथा, कुंदन सिंह, भोला रमानी, मुकेश मंडल, बासुदेव पासवान सहित कई अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने भाग लियाl