ग्रीनविच विद्यालय के शिक्षक और छात्रों ने की कांवरिया श्रद्धालुओं की सेवा
देवघर: नर सेवा ही नारायण सेवा की युक्ति सार्थक करते हुए आज दिनांक 28.7.2025 को श्रावण मास की तीसरी सोमवारी को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले ग्रीनविच विद्यालय की ओर से मंदिर रूट लाइन में जाने वाले कांवरियों के बीच फल, शरबत, शीतल जल इत्यादि वितरण किया गया।
ग्रीनव्हिच विद्यालय के निदेशक राजकुमार वर्मा ने कहा कि लगातार 25 वर्षों से चल रही कांवरिया सेवा में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर बड़े ही उत्साह के साथ इस कार्य को किया। सेवा की भावना हमें मानवता का पाठ पढ़ती है और आत्म संतुष्टि प्रदान करती है ।

वहीं प्राचार्य जया वर्मा ने सेवा से प्राप्त आत्म संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा का सही अर्थ है मानव जीवन के मूल्यों को महत्व देना तथा एक दूसरे की मदद करके हम उसे महत्व को सार्थक कर पाते हैं ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका यथा रूपा, दीप प्रभा, रेणुका, अंजलि, दीक्षा, प्रिया मधु, तपस कुमार के साथ विद्यालय के सीनियर वर्ग के छात्र अभिनव, प्रेम, मोहित, अभय आयुष, बबीता रंजन, श्रेया, आयुषी, शिवम, अनूप ने भी बड़े उत्साह के साथ बारिश में भीगते हुए कांवरियों के बीच शरबत और फल वितरित किया।

